Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
Bijapur Naxalite News: बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार को मार डाला, गला काट कर उतारा मौत के घाट, फिर शव जंगल में फेंकी लाश

Bijapur Naxalite News: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने पहले सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार का अपहरण किया और बंधक बनाने के बाद बुरी तरह (Bijapur Naxalite Murder News) पीटा. फिर नक्सलियों ने ठेकेदार की गला काट कर हत्या कर दी.

ठेकेदार की गला काट कर हत्या
मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है. यहाँ नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार के मुंशी को किडनैप कर लिया. जब ठेकेदार मुंशी को बचाने पंहुचा तो उसे ही पकड़ लिया. और बेरहमी से मारा पीटा. फिर गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद ठेकेदार के शव को इरापल्ली पुलिस कैंप के नजदीकी जंगल में फेंककर चले गए.
उत्तर प्रदेश का रहने वाला था
जानकारी के मुताबिक़, मृतक की पहचान इम्तियाज अली के रूप में हुई है. इम्तियाज अली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. इम्तियाज अली काफी समय से नारायणपुर जिले में रहकर ठेकेदारी का काम करता था. वह नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रह रहा था. वो सड़क निर्माण का ठेका लेता था.
मुंशी को बचाने के चक्कर में गयी जान
नारायणपुर के धौड़ाई क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा था. जिसका ठेका इम्तियाज अली ने ले रखा था. नक्सली धौड़ाई क्षेत्र में सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे. जिसे लेकर कई बार धमकी भरे पोस्टर भी लगा चुके हैं. इसी बीच उन्होंने ठेकेदार के मुंशी को किडनैप कर लिया. इम्तियाज अपने मुंशी को बचाने के लिए नक्सलियों के पास पहुंचा. जहाँ मुंशी तो बच गया लेकिन उन्होंने इम्तियाज को पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी. फिर शव को जंगल में फेंक दिया.
पुलिस जाँच में जुटी
मुंशी ने घर पहुंचकर ठेकेदार के परिवार वालो को इसकी जानकारी दी और पुलिस को मामले की सूचना सी गयी. सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इलाके में सर्चिंग तेज कर दीगयी. अभी शव नहीं मिल पाया है. जिसकी तलाश कर रहे हैं.







