Breaking
- Janjatiy Gaurav Divas : छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनेगा जनजातीय गौरव दिव...
- Electoral Amendments in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अ...
- Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दूर धान खरीदी केंद्रों...
- CM Sai Statement on Paddy Procurement : प्रदेश में धान खरीदी की सभी तैयारियां...
- Elephant Rescue Strategy Changed : 18 मौतों के बाद वन विभाग ने बदली रणनीति, अ...
- Viksit Bharat - G Ram Ji Scheme Workshop : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्र...
- Chhattisgarh Exports Promotion Workshop : छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाज...
- Dharti Aba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan : छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 6,691 गाँ...
- Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana : सूरज की किरणों से रोशन हो रहे न...
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana : नारायणपुर के छोटे किसान नरेंद्र कुमार की खेती ...
Fake Robbery Exposed : बीजापुर में दो करोड़ की लूट की कहानी निकली पूरी तरह फर्जी! 100 से अधिक CCTV और 16 घंटे की नाकेबंदी के बाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बीजापुर, 11 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नेशनल हाईवे-63 पर पांडे मुर्गा चौक के पास करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी और नकदी की लूट की सनसनीखेज सूचना आखिरकार पूरी तरह फर्जी साबित हुई है। पुलिस की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि कर्ज के भारी दबाव से उबरने और खुद को बचाने के लिए ज्वेलरी कारोबारी स्वरूप सोनी ने लूट की यह मनगढ़ंत कहानी खुद गढ़ी थी।

सबसे हैरानी की बात यह है कि इस पूरी झूठी साजिश में कथित लूट का शिकार बताए गए अन्य दो लोगों को भी शामिल किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 16 घंटे तक लगातार नाकेबंदी कर इस सनसनीखेज मामले की सारी परतें खोल दीं।







