Breaking
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
- Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली ...
- Raipur News: नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यश...
- Bastar University News: भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, उच्च स्...
- Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार...
- Parenting Tips: बच्चों की फोन की आदत से हैं परेशान? बिना डांटे ऐसे कम करें Sc...
- तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक
- विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्ट...
- बंदूक छोड़ अब राखी बना रहे आत्मसमर्पित नक्सली, पुनर्वास केंद्र में तैयार हुई ...
Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

रायपुर, 22 अगस्त 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत लखनपुर में ग्राम पंचायत स्तरीय मछली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीण परिवारों को स्थानीय संसाधनों से जोड़कर आजीविका के अवसर बढ़ाने और महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और गांवों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ‘बिहान’ के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं को संगठित कर बचत, ऋण, स्वरोजगार और आयमूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मछली पालन जैसे स्थानीय संसाधन आधारित व्यवसाय ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हितग्राहियों को मछली बीज वितरित किया गया। मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय कौशल का बेहतर उपयोग कर अधिक से अधिक परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों को कृषि, पशुपालन, मछली पालन और लघु उद्यम जैसी गतिविधियों से जोड़कर उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






