Big News : दिल्ली स्थित पालम मेट्रो के पास 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 9 लोग मारे गए हैं जिसमें तीन बच्चियां शामिल हैं।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार मणिपाल अस्पताल में 8 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें प्रवेश (पुरुष, 33 वर्ष), कमल (पुरुष, 39 वर्ष), आशु (महिला, 35 वर्ष), लाडो (महिला, 70 वर्ष), हिमांशी (महिला, 22 वर्ष) और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष, 6 वर्ष और 3 वर्ष है।
सीएम ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और इमारत के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए उचित कार्रवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।








