Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
Big News : 2026 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर जारी, जनवरी से दिसंबर तक ऐसे रहेगी छुट्टियों की तस्वीर

नई दिल्ली। Big News : केंद्र सरकार ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के मुताबिक साल 2026 का पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को रहेगा। कैलेंडर जारी होते ही सरकारी कर्मचारियों समेत आम लोगों ने अपनी छुट्टियों की प्लानिंग शुरू कर दी है।

सरकारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च 2026 छुट्टियों के लिहाज से सबसे व्यस्त महीनों में से एक रहेगा। इस महीने कुल चार सार्वजनिक अवकाश होंगे, जिनमें होली, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती शामिल हैं।
इसके बाद अप्रैल में एक अवकाश रहेगा, जो गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाएगा। मई 2026 में भी दो सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की गई हैं। बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-जुहा (बकरीद)।
जून महीने में मुहर्रम के अवसर पर एक अवकाश रहेगा।वहीं अगस्त 2026 में दो सार्वजनिक अवकाश, सितंबर में एक, और अक्टूबर व नवंबर में दो-दो छुट्टियां रहेंगी।साल का आखिरी सार्वजनिक अवकाश दिसंबर 2026 में एक दिन रहेगा।
सरकार द्वारा जारी यह कैलेंडर केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि, राज्यों के अनुसार कुछ अतिरिक्त या स्थानीय अवकाश अलग से घोषित किए जा सकते हैं।
कुल मिलाकर, 2026 में त्योहारों और राष्ट्रीय आयोजनों के चलते कर्मचारियों और आम जनता को कई मौके मिलेंगे, जब वे काम से ब्रेक लेकर परिवार और उत्सवों के साथ समय बिता सकेंगे।







