Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
Big News : नमाज पढ़ने गया था पिता, घर में भड़की आग; 5 मासूमों और महिला की जलकर गई जान

Big News : मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से एक मकान में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और पांच मासूम बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर में कपड़ों का काम होता था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। जिस समय यह हादसा हुआ, बच्चों का पिता नमाज पढ़ने के लिए बाहर गया हुआ था और पीछे से पूरा परिवार इस अग्निकांड की चपेट में आ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए छत के रास्ते कुछ लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला और पांचों बच्चों ने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी और डीएम समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस अग्निकांड में न केवल बेशकीमती जानें गईं, बल्कि घर में रखा लाखों का सामान और कपड़े भी जलकर राख हो गए। पुलिस फिलहाल मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।







