Breaking

Big Breaking : बांग्लादेश में हिंदू महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद पेड़ से बांधकर काटे बाल

International 05 January 2026

post

Big Breaking : बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला झेनैदाह जिले के कलिगंज इलाके से सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ दो आरोपियों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांध दिया, उसके बाल काट दिए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Advertisement


पीड़िता अपने बच्चे के साथ झेनैदाह जिले में रहती है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है।


 घर बेचने वाले ने ही किया रेप

पीड़िता ने कालिगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, ढाई साल पहले उसने नादिपारा इलाके में शाहिन नाम के व्यक्ति से 20 लाख टका में जमीन और दो मंजिला मकान खरीदा था। आरोप है कि उसी शाहिन ने अपने दोस्त हसन के साथ मिलकर महिला के साथ रेप किया।


मकान की डील के बाद से ही शाहिन महिला के साथ अश्लील हरकतें करता था।


 घर में घुसकर की दरिंदगी

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम (3 जनवरी 2026) को जब महिला के दो रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे, तभी आरोपी जबरदस्ती घर में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से 50 हजार टका की मांग की। पैसे न देने पर उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया।


 वीडियो बनाकर किया वायरल

महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया और बाल काट दिए। इस दौरान मारपीट भी की गई, जिससे महिला बेहोश हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई।


इसके बाद पीड़िता ने शाहिन और हसन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


 पुलिस का बयान

झेनैदाह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलाल हुसैन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमले

हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं।


* शरियतपुर जिले में खोकन चंद्र दास को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया, बाद में उनकी मौत हो गई।

* 24 दिसंबर 2025 को अमृत मंडल नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

* 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को ईशनिंदा के झूठे आरोप में मार डाला गया और शव जला दिया गया।


You might also like!