Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
BIG BREAKING : यूपी के 18 जिला अदालतों को ब्लास्ट की धमकी

BIG BREAKING : लखनऊ/अयोध्या: उत्तर प्रदेश की न्यायपालिका आज एक साथ उस वक्त दहल उठी, जब राजधानी लखनऊ, अयोध्या, मेरठ और वाराणसी समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात हमलावर द्वारा भेजे गए एक ईमेल में दोपहर 12:15 बजे कोर्ट परिसरों के भीतर भीषण धमाके करने की चेतावनी दी गई थी। इस सूचना के मिलते ही पूरी व्यवस्था अलर्ट मोड पर आ गई और अदालतों में आनन-फानन में वकीलों, कर्मचारियों और फरियादियों को बाहर निकाला गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी प्रभावित जिलों में भारी पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें तैनात कर दी गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं, जिसमें पार्किंग एरिया, कैंटीन और जजों के चैंबरों की सघन तलाशी ली जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि ठीक दो दिन पहले भी यूपी की कई अदालतों को इसी तरह की धमकी दी गई थी, जो जांच के बाद महज एक अफवाह (Hoax) साबित हुई थी। साइबर सेल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से अब उस ईमेल एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है जिससे यह संदेश भेजा गया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी की शरारत है या इसके पीछे न्यायपालिका को अस्थिर करने की कोई बड़ी गहरी साजिश।







