Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
Big Accident : कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, 12 से ज्यादा लोगों की मौत

Big Accident : कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिरियूर तालुक के गोरलट्टू इलाके में एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, इस हादसे में 12 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे हुआ। निजी स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकार्णा जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 32 लोग सवार थे। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्री बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी शिवकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हादसे में घायल यात्रियों को चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेंगलुरु रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।







