Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
Big Accident : बरगी डैम में तूफान का कहर: 31 लोगों से भरा क्रूज डूबा, 12 अब भी लापता

Big Accident : जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के चलते बड़ा हादसा हो गया, जब नर्मदा नदी में चल रहा एक क्रूज अचानक डूब गया। इस क्रूज में करीब 31 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार, अचानक आई तेज हवाओं के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और पलट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। क्रूज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम (MPT) द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। अब भी 12 लोग लापता हैं, जिनकी खोज के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
घटना पर मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, साथ ही लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है।







