Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
Bhooth Bangla BO Day 11: वर्ल्डवाइड ₹188 करोड़ का धमाका: अक्षय की 'भूत बंगला' बनी बॉक्स ऑफिस की सुल्तान!

Bhooth Bangla BO Day 11: भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बनाए हुए है. फिल्म ने 10 दिनों में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 11वें दिन भी फिल्म ने धमाल काम किया है.

11वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 8755 शोज मिले और 11 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 11वें दिन के कलेशन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने 11वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.05 करोड़ हो गया है.
फिल्म ने टोटल ग्रॉस कलेक्शन 139.25 करोड़ कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 18875 करोड़ कमा लिए हैं. 'भूत बंगला' ने 11वें दिन ओवरसीज मार्केट में 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में टोटल फिल्म ने 49.50 करोड़ कमाए.
फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.05 करोड़ हो गया है तो फिल्म जिस हिसाब से कमा रही है मंगलवार को बजट पूरा वसूल लेगी.
'भूत बंगला' ने डे वाइज किया इतना कलेक्शन
मालूम हो कि फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की. अक्षय की इस फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म को रविवार का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 8 करोड़ कमाए. छठे दिन 6.15 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़, आठवें दिन 5.75 करोड़, नौवैं दिन 10.75 करोड़, दसवें दिन 12.50 करोड़ कमाए.
भूत बंगला ने धमाल मचा दिया है. फिल्म में अक्षय के अलावा तबु, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं.






