Actress Anjana Singh : भोजपुरी की जानी-मानी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुछ लोगों ने उनकी सड़क हादसे में मौत की झूठी खबरें फैलाई। इसके बाद अंजना ने खुद पोस्ट शेयर कर फैन्स को जानकारी दी कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ऐक्ट्रेस व उनकी टीम ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की।








