Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, 41 की उम्र में बेटे को दिया जन्म

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। 41 साल की उम्र में भारती सिंह ने दूसरी बार मां बनते हुए बेटे को जन्म दिया। पति हर्ष लिम्बाचिया और परिवार के लिए यह पल बेहद खास और भावुक है।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी पूरी तरह सुरक्षित रही और मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, टीवी इंडस्ट्री और फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।
भारती सिंह इससे पहले साल 2022 में अपने पहले बेटे को जन्म दे चुकी हैं, जिसे वे प्यार से ‘गोला’ कहती हैं। अब छोटे भाई के आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाली भारती सिंह ने अपने करियर के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाकर लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा पेश की है। 41 की उम्र में मां बनना उनके फैंस के लिए भी एक खास चर्चा का विषय बना हुआ है।







