Breaking

मार्च 2027 तक पूरे होंगे भारतमाला परियोजना के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी सचिव ने की समीक्षा

Chhattisgarh 25 June 2026 (19)

post

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। रायपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों और ठेकेदारों से निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने बरसात के दौरान लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक एवं डायवर्टेड मार्ग तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने जानकारी दी कि भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास का कार्य मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण भी तेजी से जारी है। सचिव ने इन राष्ट्रीय राजमार्गों से राज्य की सड़कों को जोड़ने के लिए टू-लेन और फोर-लेन मार्गों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में केशकाल घाटी बायपास, रायपुर के तेलीबांधा चौक, उद्योग भवन चौक और सरोना चौक में प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सचिव ने सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, ब्लैक स्पॉट्स खत्म करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को फील्ड में नियमित निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

You might also like!