दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच में आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया जिसमें भारत ने 61 रन से पकिस्तान को हराया दिया है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा । भारत के 176 रनों के जवाब में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी. लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया. हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा. इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला. वो दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया. सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया. 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पारी को संभाला. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71-4 था. लेकिन उस्मान और शादाब के बीच 39 रनों की साझेदारी को तोड़ा अक्षर पटेल ने. अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान का विकेट झटका. उस्मान के बल्ले से 34 गेंद में 44 रन आए. इसके बाद कुलदीप ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट चटकाया. नवाज के बल्ले से केवल 4 रन आए. 13वां ओवर लेकर तिलक वर्मा आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब का विकेट झटक लिया. शादाब ने 14 रन बनाए. इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने पाक को 8वां झटका दिया. फहीम 10 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार का भी विकेट चटका दिया.और फिर पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और भारत ने ये मैच 61रन जीत लिया।








