Breaking
- प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच...
- Good Governance News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन...
- बस के अंदर फांसी पर लटकी मिली कंडक्टर की लाश, मचा हड़कंप
- जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट सील, छापे में मिठाइयों में कीड़े...
- छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों को लेकर शासन गंभीर, PWD के 13 अधिकारियों को ...
- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खि...
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्मा...
- गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घ...
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप
- Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं...
Bharat Durg Shakti Sthal : 4 बच्चे पैदा करो लेकिन एक RSS के लिए दो : धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

Bharat Durg Shakti Sthal : नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्ग शक्तिस्थल’ (Bharat Durg Shakti Sthal) के भूमिपूजन समारोह के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की जमकर सराहना की और एक अनोखी अपील की।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “जब आपदा आती है तो लोग प्राण बचाकर भागते हैं, लेकिन RSS का कार्यकर्ता वहां जाकर प्राण बचाता है… पूरे भारत से प्रार्थना करेंगे – 4 बच्चे पैदा करो लेकिन एक RSS के लिए दो।”
उन्होंने आगे कहा कि RSS का हर स्वयंसेवक सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आपदा के समय जहां आम लोग अपनी जान बचाने में लग जाते हैं, वहीं RSS के कार्यकर्ता दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने पूरे देश से अपील की कि परिवार चार बच्चे पैदा करें और उनमें से कम से कम एक बच्चे को RSS की सेवा में समर्पित करें, ताकि राष्ट्र सेवा और हिंदू संस्कृति की रक्षा हो सके।
यह बयान RSS प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में दिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसे सराहा तो कुछ ने विवादास्पद भी बताया।







