Breaking
- Kunkuri Development Projects : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छठ महापर्व पर कु...
- Paddy Procurement : जमगला धान खरीदी केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध...
- Food Department Action : डेयरी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार किलो ख...
- Janjatiya Gaurav Sammelan : धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन में भाजप...
- Chaupaty Fire Accident : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग,...
- Crime News : डीजे डांस के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक युवक...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Nursing Skill College in Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के आरा...
Food Department Action : डेयरी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार किलो खराब खोवा, 900 किलो पनीर और 150 किलो मिठाई नष्ट

बेमेतरा, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों और अमानक खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के बेरला स्थित 'उत्सव डेयरी' में की गई छापेमारी के दौरान करीब 2,000 किलो खोवा, 900 किलो पनीर और 150 किलो अलग-अलग मिठाइयां बेहद खराब एवं अस्वच्छ हालत में बरामद की गईं। जांच के दौरान कई पैकेटों में फफूंद (Fungus) भी पाई गई, जिसके बाद विभाग ने नगर पालिका के सहयोग से पूरी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

गंदगी के बीच हो रहा था भंडारण, रायपुर से पहुंची थी टीम
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में रायपुर से आई विभागीय विशेष टीम ने 15 नवंबर को बेरला स्थित उत्सव डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि डेयरी परिसर में खोवा, पनीर और मिठाइयों का भंडारण बेहद गंदी और अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था।
- डेयरी के फर्श पर फिसलन थी और वहां साफ-सफाई के मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी।
- खाद्य पदार्थों के कई पैकेटों में फफूंद लगी हुई मिली, जो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ था।
एनालॉग पनीर के संदेह पर नमूने जांच के लिए भेजे
छापेमारी के दौरान अधिकारियों को एनालॉग पनीर (नकली/मिल्क फैट रहित पनीर) के निर्माण और भंडारण का भी संदेह हुआ, जिसके मद्देनजर विभाग ने गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य पदार्थों के आवश्यक नमूने (Samples) लेकर परीक्षण के लिए राज्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। पिछले 6 वर्षों से संचालित इस डेयरी में इस तरह की अमानक गतिविधियों के उजागर होने और लंबे समय तक प्रशासनिक निगरानी न होने पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। खाद्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य मिलावटखोरों में भी हड़कंप मच गया है।






