Breaking
- Khairagarh Music University: छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने पर...
- Electric Bus Service Durg: नवंबर से दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बस...
- Orange Oakleaf Butterfly: छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली की पहचान, सूख...
- Mega Railway Terminal Chhattisgarh: नवा रायपुर में मेगा रेल टर्मिनल की चर्चा ...
- Raipur Digital Arrest Scam: NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला को 5 दिन तक डराया,...
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
- Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महु...
- Homeopathy College Raipur: नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम...
BCCI लाने जा रहा नया नियम, IPL मैच में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर पर सख्ती

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब खिलाड़ियों के साथ रहने वाली उनकी महिला मित्रों यानी 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर चुका है। अभी तक जो छूट मौज-मस्ती के नाम पर मिल रही थी, उस पर अब बोर्ड की टेढ़ी नजर पड़ गई है।

IPL 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल जैसे कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी महिला मित्रों के साथ अक्सर देखा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI इस बात से काफी परेशान है कि खिलाड़ी टीम सेटिंग्स में भी अपनी गर्लफ्रेंड्स को साथ रख रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात जो सामने आई है वो ये कि टीम की बसें अक्सर इन महिला मित्रों के इंतजार में रुकी रहती हैं और ये लड़कियां खिलाड़ियों के साथ उन्हीं के होटल कमरों में ठहर रही हैं।
BCCI को है इस बात की टेंशन
बोर्ड की चिंता के पीछे अनुशासन के साथ कुछ गंभीर सुरक्षा कारण भी हैं। जैसे इनमें से कई लड़कियां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। बोर्ड को डर है कि उनके जरिए टीम की गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनमें से कुछ लड़कियों ने पहले सट्टेबाजी (Betting) वाले ऐप्स का प्रमोशन किया है, जो क्रिकेट की साख के लिए बड़ा खतरा है। पिछले कुछ समय में खिलाड़ियों और उनकी महिला मित्रों के बीच आपसी झगड़े इतने बढ़े कि मामला पुलिस तक पहुंच गया, जिससे बोर्ड और IPL दोनों की छवि खराब हुई।
एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह 'ऑफिशियल गर्लफ्रेंड' वाला नियम कहां से आया? बोर्ड की पॉलिसी में सिर्फ पत्नी और परिवार को साथ रखने की अनुमति है। एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) के कुछ अधिकारियों ने कैसे इन महिला मित्रों को होटल में रुकने की इजाजत दे दी, इसकी भी जांच की जाएगी।
अब लगेंगे नए कड़े नियम
BCCI अपनी अगली मीटिंग में सख्त गाइडलाइंस जारी करने वाला है। अब गर्लफ्रेंड्स को न तो टीम बस में चढ़ने दिया जाएगा और न ही उन्हें खिलाड़ियों के साथ होटल में रुकने की अनुमति मिलेगी। यह नियम सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के विदेशी दौरों पर भी लागू होगा।







