Bastar Youth Bhuvneshwar Kashyap Himalaya Trek: बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे जगदलपुर के एनएसएस स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप

Bastar Youth Bhuvneshwar Kashyap Himalaya Trek: बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे जगदलपुर के एनएसएस स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप

Chhattisgarh 27 November 2026 (15)

post

रायपुर। बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement

हटकोटी साहसिक शिविर में पूरी की 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर, हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में भुवनेश्वर कश्यप ने लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग पूरी की। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने साहस और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए चांशल की पहाड़ियों पर राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर प्रदर्शित कर अपने महाविद्यालय सहित बस्तर और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

साहसिक गतिविधियों से युवाओं में विकसित हो रही नेतृत्व क्षमता

शिविर में प्रतिभागियों को पर्वतीय ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग और रस्सियों के सहारे साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ के साथ निर्णय लेने के लिए तैयार किया जा सके। भुवनेश्वर कश्यप की इस सफलता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश देवांगन का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा है।

You might also like!