Breaking

Bastar Police Drug Seizure : बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh 05 November 2026 (2)

post

जगदलपुर, 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये आंकी गई है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तस्कर ओडिशा से भारी मात्रा में गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इस अवैध परिवहन को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच जारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बस्तर पुलिस अब इस तस्करी के सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य सप्लायरों और खरीदारों का भी पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को नशे के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

You might also like!