Breaking

Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय, वन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर में दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh 21 October 2026 (8)

post

छत्तीसगढ़ में शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस और सुरक्षा बलों के वीर जवानों का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है। 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके प्रति गहरी संवेदना व सम्मान व्यक्त किया।

Advertisement

शहीदों के परिवारों का धैर्य और साहस प्रेरणादायी

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीर जवानों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने किसी अपने को खोना सबसे बड़ा दर्द होता है, लेकिन शहीद के परिजनों का धैर्य और साहस पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शहीदों की स्मृतियों को संजोए रखना और उनके परिवारों की देखभाल करना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर के महापौर संजय पांडे सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like!