Breaking

Bastar Olympics 3rd Edition : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का भव्य आगाज, 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Chhattisgarh 05 November 2026 (3)

post

जगदलपुर, 5 नवंबर 2026। बस्तर की धरती अब अपनी संस्कृति के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं के दम पर भी एक नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। गांव-गांव और दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच देने वाले बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का शानदार आगाज हो चुका है। इस बार इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते पंजीयन के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

Advertisement

संभाग के सातों जिलों से इस वर्ष रिकॉर्ड 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 3 लाख 92 हजार थी। इस प्रकार महज एक साल के भीतर खिलाड़ियों की भागीदारी में बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो क्षेत्र में खेल संस्कृति के तेजी से पनपने का प्रमाण है।

11 खेल विधाएं और अनूठी समावेशिता

इस बार के बस्तर ओलंपिक में कुल 11 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रमुख रूप से शामिल हैं। खिलाड़ियों को जूनियर और सीनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन की सबसे बड़ी और खास बात इसका सामाजिक सरोकार है। इस बार प्रतियोगिता में केवल सामान्य युवा ही नहीं, बल्कि नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित माओवादियों को भी खेल के मैदान में उतरने का अनूठा मौका दिया जा रहा है। इस वर्ग से करीब 500 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

You might also like!