Breaking
- Wildflowering Dating Trend Personal Space: हर वक्त साथ रहना ही सच्चा प्यार नह...
- Aaj Ka Rashifal 29 November 2026: तुला को राजनीतिक व शैक्षिक लाभ, वृषभ को मिल...
- CG First Panchayat Solar Plant Kunjara Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ...
- Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas: स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलि...
- बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में माओवादी डम्प से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रु...
- Jokari Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में 29....
- CM Vishnu Deo Sai Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas Message: छत्तीसगढ़ी भाषा हमार...
- Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई व...
- Birgaon Nagar Nigam Election 2026 Public Mood: नगरीय निकाय चुनाव से पहले बिरग...
- Governor Ramen Deka AIIMS Raipur IRIA Conference: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्स...
Bangladesh Violence News – राजनीतिक हिंसा और आगजनी के बीच बांग्लादेशियों की घर वापसी तेज, घोजाडांगा सीमा से 300 लोग लौटे

कोलकाता। बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच भारत आए बांग्लादेशी नागरिकों की घर वापसी तेज हो गई है। इलाज, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से कोलकाता समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आए लोग अब अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उत्तर 24 परगना के घोजाडांगा अंतरराष्ट्रीय सीमा से गुरुवार को करीब 300 बांग्लादेशी नागरिक अपने देश लौटे, जबकि बांग्लादेश से करीब 205 लोग भारत पहुंचे।

सीमा पर दोनों तरफ जारी आवाजाही के आंकड़े भारत-बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच लोगों की चिंता और अनिश्चितता को दर्शाते हैं। वापस लौट रहे नागरिकों का कहना है कि बांग्लादेश में राजनीतिक संघर्ष, आगजनी, हमले और तोड़फोड़ की खबरों से उनके परिवार के सदस्य असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कई बांग्लादेशी नागरिकों के घरों में बुजुर्ग और अन्य परिजन अकेले हैं। ऐसे में वे भारत में इलाज या दूसरे जरूरी काम पूरे होने का इंतजार किए बिना अपने देश लौटना चाहते हैं, ताकि परिवार के साथ रह सकें। कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के होटलों में भी बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या कम होने की बात सामने आई है।
भारत में इलाज कराने आए लोग भी चिंतित
कोलकाता में इलाज कराने पहुंचे मरीजों, उनके स्वजनों और पर्यटकों के बीच भी घर लौटने की बेचैनी देखी जा रही है। हालांकि, बांग्लादेश के मौजूदा हालात से बचने के लिए कुछ लोग भारत का रुख भी कर रहे हैं। इस वजह से सीमा पर दोनों दिशाओं में आवाजाही जारी है।
पेट्रापोल और गेदे सीमा पर भी बदले हालात
घोजाडांगा के अलावा पेट्रापोल और नदिया जिले की गेदे सीमा पर भी भारत-बांग्लादेश के बीच आवाजाही प्रभावित हुई है। बांग्लादेश में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बीच सीमा पर लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।






