Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 100 मीटर तक घिसटता रहा युवक

बिश्रामपुर। बनारस मार्ग पर गंगापुर गांव के समीप मंगलवार-बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक और एक युवक अज्ञात वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।







