Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
बम्हनीडीह के विकास को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुल, सब-डिवीजन कार्यालय और मंगल भवन की घोषणा

जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह में नवगठित नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दहिदा-बम्हनीडीह के बीच हसदेव नदी पर पुल निर्माण, बिजली विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय और सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उभरते नगरीय क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना और सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शी प्रशासन, जनभागीदारी और संवेदनशील कार्यशैली के साथ बम्हनीडीह को विकास का आदर्श मॉडल बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना छोटे शहरों और नगर पंचायतों के सशक्त विकास से ही साकार होगा।







