Breaking
- Crime News : बलरामपुर में शराब के नशे में हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने तरा...
- Bilaspur Road Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, को...
- Dhamtari Tribal Pride Day : दुगली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, ...
- Dhamtari Tribal Pride Day : दुगली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, ...
- Bharat Parv 2026 Chhattisgarh Bastar : गुजरात के 'भारत पर्व 2026' में छाई बस्...
- Dhamtari Tribal Pride Day : दुगली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, ...
- PM Svanidhi Sammelan Bilaspur : छोटे कारोबारियों के सपनों को पंख दे रही पीएम ...
- Bijapur Power Supply Restored : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 8 दिनों में...
- मेष और कन्या राशि के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास, पूरी होगी मनोकामना और मिल ...
- Collagen Night Gel: बाजार की महंगी क्रीम को कहें अलविदा, घर पर अपराजिता के फू...
Crime News : बलरामपुर में शराब के नशे में हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने तराजू के बाट से मारकर की पति की हत्या

बलरामपुर, 17 नवंबर 2026। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पलगी छतौलीपारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। मामूली बात पर शुरू हुए झगड़े में पत्नी ने गुस्से में आकर तराजू के लोहे के बाट से पति के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

फोन पर मिली घटना की सूचना
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शारदापुर (ई) थाना चलगली निवासी रामदेव कुम्हरिया ने इस मामले की रिपोर्ट त्रिकुंडा थाने में दर्ज कराई है।
- रिपोर्टकर्ता ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे उसके समधी रामविचार ने फोन पर सूचना दी कि उसके बहनोई प्रभात कुम्हरिया की मौत हो गई है।
- इस सूचना के मिलने पर रामदेव कुम्हरिया, प्रभात के पिता फुलसाय, रमेश चरगट और गांव के अन्य लोग तुरंत पलगी छतौलीपारा पहुंचे।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की असलियत का पता चला। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक प्रभात कुम्हरिया शराब के नशे में घर पर घरेलू विवाद कर रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर उसकी पत्नी ने तराजू के बाट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध हत्या का मामला (केस) दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच शुरू कर दी है।






