Breaking
- Balrampur Crime: वाड्रफनगर ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, बिहार के अंतरराज्यीय ग...
- Jashpur News: रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी, महिला सशक्...
- बिहान योजना से महिलाओं ने संभाला पशु आहार संयंत्र, रोजगार के साथ बढ़ी नियमित आय
- Kanker Crime: खेत में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 850 से अधिक पौधे किए ...
- Bijapur News: मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्थाओं पर सवाल, भव्या हेल्थ सर्विसेज...
- Balrampur News: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्...
- Raipur Road Accident: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, उरला इलाके म...
- Education News: 45 हजार स्कूलों में महज 2,800 व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षकों ...
- Pension Update: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय पेंशनरों को बढ़ी महंगाई राहत, 1 जनवर...
- Korba News: बाल विवाह रोका, लेकिन 15 साल की नाबालिग बनी मां; निगरानी व्यवस्था...
Balrampur News: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

बलरामपुर-रामानुजगंज। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 अगस्त को राजपुर विकासखंड के ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल होकर बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन, रोजगार और स्थानीय आजीविका के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
रामलला दर्शन योजना से 50 हजार श्रद्धालु लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा संबंध है। राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक करीब 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित तीर्थ दर्शन योजना के तहत देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है और अब तक करीब 10 हजार श्रद्धालु इसका लाभ उठा चुके हैं।
बाबा कर्मेश्वर धाम की प्राचीन मान्यता
ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम क्षेत्र की प्राचीन लोक आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ था। जनश्रुतियों में इसे करीब नौवीं-दसवीं शताब्दी से जुड़ा बताया जाता है। पीढ़ियों से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं के कारण यह धाम क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।
मां के नाम लगाया रुद्राक्ष का पौधा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी मंदिर परिसर में बेल का पौधा रोपा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विकास कार्यों के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बस्तर में शांति और विकास पर भी बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और विकास का नया वातावरण बन रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, आईजी दीपक झा, सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।





.webp)
