Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
Balrampur News: CRPF जवान पत्नी की प्रताड़ना से तंग! ससुराल वालों संग मिलकर किया सन्न कर देने वाला ये कांड, 7 मिनट के वीडियो में दर्दनाक आपबीती

Balrampur News: बलरामपुर जिले के ग्राम कुंदी कला निवासी सीआरपीएफ के जवान ने अपनी पत्नी और सास-ससुर सहित ससुराल वालों के खिलाफ पैसे और प्रताड़ना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में तैनात सीआरपीएफ 132 बटालियन के राजाराम प्रजापति ने अपने ससुराल वालों पर पैसे को लेकर दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है।

राजाराम प्रजापति ने बताया कि ससुराल वाले उनके घर लौटने पर लगातार उनसे पैसे की मांग करते हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। प्रताड़ना से तंग आकर जवान ने अपनी जान देने की कोशिश की और जहर का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें अम्बिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
राजाराम प्रजापति ने 2021 में सीआरपीएफ में भर्ती लिया था और वर्तमान में 132 बटालियन में तैनात हैं। उनका ससुराल बलरामपुर जिले के ग्राम अधौरा में है। वीडियो में उन्होंने विस्तार से बताया कि किस तरह ससुराल वाले उनसे पैसे की मांग कर प्रताड़ना करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में अम्बिकापुर पुलिस मणिपुर थाना क्षेत्र में जांच कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर लगभग 7 मिनट का है .







