Breaking

Balrampur Minor Rape Case Arrest: रामानुजगंज में मामा के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी अशोक यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा

Crime 25 November 2026 (6)

post

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवपुर की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी झारखंड के गढ़वा जिले की रहने वाली है और कुछ दिन पहले अपने मामा के घर धान कटाई के काम में सहयोग करने के लिए आई थी।

Advertisement

​पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 22 नवंबर को परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ग्राम शिवपुर का रहने वाला युवक अशोक यादव घर पहुंचा और किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।

​विरोध पर दी धमकी, घर लौटने पर बताई आपबीती

​आरोप है कि जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मुंह दबाकर जबरदस्ती की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो किशोरी ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक यादव को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You might also like!