Breaking

दर्दनाक हादसा: पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की मौत

Chhattisgarh 17 August 2026

post

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मुनेश्वर नाग वन विभाग के तालाब में अचानक डूबने लगे। पति को पानी में डूबता देखकर उनकी पत्नी घुघरी नाग उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। दोनों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में फंसने के कारण बाहर नहीं आ सके और उनकी मौत हो गई।

घटना के दौरान रिश्तेदार जसमती भी दंपती को बचाने के लिए पानी में उतरी थीं। हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दंपती की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

You might also like!