Breaking
- Bastar Divyang Camp: नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांगजनों को मिलेगा नया सहारा...
- Balrampur Crime: लापता युवक की तलाश में जंगल पहुंची पुलिस, कटा सिर मिलने के ब...
- Chhattisgarh PM Awas Yojana: EWS-LIG आवास के लिए भूमि आरक्षण की पहल को राष्ट्...
- Singapore Investment News: SING FORUM में CM विष्णु देव साय ने वैश्विक निवेशक...
- Takhatpur Smart Meter Controversy: स्मार्ट मीटरों पर लगे ‘महतारी वंदन वसूली म...
- Crime News: घर पर ईंट-पत्थर बरसाने के बाद बाहर निकलते ही बाप-बेटों पर चाकू से...
- Mahtari Vandan Yojana: हर महीने ₹1000 से ईश्वरी ने संवारी सब्जी-बाड़ी, अब परि...
- Chhattisgarh PM Awas Yojana: EWS-LIG आवास के लिए भूमि आरक्षण की पहल को राष्ट्...
- Raipur Cyber Fraud News: CBI और IPS अधिकारी बनकर डराया, डेढ़ महीने तक डिजिटल ...
- October Gardening Tips: अक्टूबर में छत और बालकनी में लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्...
Balrampur Crime: लापता युवक की तलाश में जंगल पहुंची पुलिस, कटा सिर मिलने के बाद खुला हत्या का राज; दंपति गिरफ्तार

बलरामपुर, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दो दिन से लापता वसीम अंसारी का कटा हुआ सिर जंगल में मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस के मुताबिक, वसीम को उसकी प्रेमिका मनबासो ने मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि वहां उसने अपने पति सोनू खैरवार के साथ मिलकर वसीम की हत्या कर दी और बाद में शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शाम को एक्टिवा लेकर निकला, फिर नहीं लौटा
जानकारी के अनुसार, वसीम अंसारी के भाई अमीम अंसारी ने 3 अक्टूबर को डौरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वसीम 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा स्कूटी से गांव की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
अगले दिन सुबह करीब 8 बजे वसीम की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG15CQ3388 मक्का बाड़ी के पास मिली। स्कूटी मिलने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन वसीम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
नाले के पास गड्ढे में मिला कटा हुआ सिर
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद डौरा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम भीतर चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिर बरामद किया। गुमशुदा वसीम अंसारी के भाई से उसकी पहचान कराई गई, जिसके बाद उसने बरामद सिर को वसीम का बताया।
पूछताछ में सामने आया प्रेम संबंध
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मनबासो और उसके पति सोनू खैरवार से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच में मनबासो और वसीम के बीच पूर्व से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने मोबाइल फोन से वसीम को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि वसीम के पहुंचने के बाद पूर्व योजना के तहत मनबासो और सोनू ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद सिर और धड़ अलग-अलग फेंकने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद अपराध छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर हत्या में शामिल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और मामले का खुलासा किया गया। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।






