Breaking
- साइकिल से महिलाओं का पीछा करता था आरोपी, एक की हत्या और दूसरी पर हमला; पुलिस ...
- रॉन्ग नंबर से हुई पहचान, नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ग...
- 3 करोड़ के गबन की जांच में बड़ा खुलासा, 5वीं वाहिनी का एक और प्रधान आरक्षक गि...
- दर्दनाक हादसा: पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की मौत
- भरी बरसात में स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियु...
- वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर सील
- झूलेलाल चौक नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने फहराया तिरंगा, सौंदर्यीकरण...
- चौंकाने वाला मामला: जिसे मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक 18 दिन बाद मि...
- भोपाल-रायपुर के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, ₹15 हजार करोड़ की योजना स...
- अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव, मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में बैल...
रॉन्ग नंबर से हुई पहचान, नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडी पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में ग्वालियर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नाबालिग से कथित तौर पर रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी।

आरोप है कि पहचान होने के बाद युवक ने नाबालिग को ग्वालियर बुलाया और वहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद डौंडी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश करते हुए उसे ग्वालियर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय प्रजापति के रूप में की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।






