Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
BBL में बाबर आजम का जलवा, रिजवान की टीम के खिलाफ 46 गेंदों में दिलाई जीत
नए साल के पहले दिन BBL में बाबर आजम ने रिजवान की टीम के खिलाफ खेली नाबाद मैच विनिंग पारी

नई दिल्ली।

नए साल के पहले ही दिन बिग बैश लीग (BBL) में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने बल्ले से धमाकेदार आगाज किया। सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ नाबाद अर्धशतक जमाते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी।
मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में सिडनी सिक्सर्स ने यह लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस रन चेज में बाबर आजम ने एक छोर संभालते हुए ऐसी पारी खेली, जिसे रेनेगेड्स का कोई भी गेंदबाज रोक नहीं सका।
क्रीज पर उतरे और आउट ही नहीं हुए बाबर
ओपनिंग करने उतरे बाबर आजम अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 46 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। बाबर ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। मेलबर्न रेनेगेड्स ने उनके विकेट के लिए 6 गेंदबाज आजमाए, लेकिन कोई भी उन्हें आउट नहीं कर सका।
BBL सीजन का दूसरा अर्धशतक
यह बिग बैश लीग 2025-26 के मौजूदा सीजन में बाबर आजम का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 20 दिसंबर को सिडनी थंडर के खिलाफ भी 58 रन की पारी खेली थी। खास बात यह रही कि दोनों बार बाबर आजम ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
रिजवान पर भारी पड़े बाबर
नए साल के पहले दिन और बिग बैश के इस सीजन में पहली बार बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान आमने-सामने थे। इस मुकाबले में बाबर ने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि इस हाई-वोल्टेज टक्कर में भी खुद को साबित किया।
हालांकि, इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड बाबर आजम को नहीं मिला। यह सम्मान शॉन एबट को दिया गया, जिन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 2 कैच भी पकड़े।
सीजन में अब तक मिला-जुला प्रदर्शन
इस नाबाद अर्धशतक के बाद बाबर आजम के इस सीजन में खेले 5 मैचों में कुल 128 रन हो गए हैं। इनमें से दो पारियों में उन्होंने 58-58 रन बनाए हैं, जबकि बाकी तीन पारियों में उनका प्रदर्शन साधारण रहा है।







