Breaking
- 5th Mini National Badminton Championship Raipur: रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्र...
- Development Works 101 Crore Durg: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिसाली को दी ...
- Sahaspur Lohara CHC Inspection: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्...
- Sharma Maharshi Kashyap Statue Kawardha: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा ...
- Award Arogya Se Atmanirbharta: पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को 5...
- Ram Katha Bhilai Chinmayanand Bapu: भिलाई में आयोजित श्री राम कथा में शामिल ह...
- Guru Nanak Jayanti Prakash Parv Bhilai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भिलाई में ...
- Witchcraft Suspicion Murder Bacheli: दंतेवाड़ा में जादू-टोने के शक में ग्रामी...
- Elephant Attacks Tractor Kudmura Forest: कोरबा में ट्रैक्टर से हाथी भगाना पड़...
- Headline:Khairagarh Nagar Palika Election Civic Issues: खैरागढ़ नगरपालिका चुन...
Award Arogya Se Atmanirbharta: पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ को द्वितीय स्थान

रायपुर। पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। राज्य में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और पीएम स्वनिधि योजना को जोड़कर शुरू किए गए ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ श्रेणी में देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026 में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर तथा सूडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।
राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने बताया कि ऋण शिविरों में पथ विक्रेताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट को पीएम स्वनिधि शिविरों से जोड़ा गया, जहां निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 41 प्रकार की जांच और 170 प्रकार की जेनेरिक दवाइयों के साथ ऋण आवेदन व सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग की सुविधा दी गई। इस पहल से प्रति शिविर ऋण आवेदनों की संख्या 20-25 से बढ़कर 60-70 तक पहुंच गई, जबकि सितंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच 31,056 शिविरों के जरिए 66,959 पात्र आवेदनों में से 48,523 स्वीकृत हुए और 46,081 पथ विक्रेताओं को 92 करोड़ 93 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के 172 नगरीय निकायों में 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नवंबर 2020 से अक्टूबर 2026 तक 2,03,130 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1.41 करोड़ मरीजों का उपचार, 37.37 लाख लैब टेस्ट और 1.24 करोड़ दवाइयों का वितरण हुआ, जबकि 17 निकायों में संचालित 11 दाई-दीदी क्लीनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट से 11,170 शिविरों में 6.87 लाख मरीजों का उपचार किया गया। इस एकीकृत व्यवस्था से महिला पथ विक्रेताओं की भागीदारी 45 प्रतिशत से बढ़कर 68 प्रतिशत हुई है और निःशुल्क जांच व दवाइयों से प्रत्येक परिवार को सालाना अनुमानित 5,000 से 7,000 रुपये की बचत हो रही है।






