. *प्रेस विज्ञप्ति रायपुर पुलिस (ग्रामीण)* : :
दिनांक:- 24/02/2026
रायपुर ।थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि आरोपी तोरन देवांगन के कब्जे से 82 पौवा अवैध शराब जप्त किया है जानकारी के मुताबिक आरोपी
तोरन देवांगन पिता स्व. सदल देवांगन उम्र 42 साल साकिन वार्ड क्रमांक 20 शांतिनगर केसला थाना खरोरा जिला रायपुर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा हुआ 82 पौवा शोले कंपनी का देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरा हुआ सीलबंद कुल मात्रा 14 लीटर 760 मि.ली. कीमती 8200/रू एवं शराब बिक्री रकम 700/रू कुल जुमला रकम 8900/-रू रखा था । 24/02/2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि कनकी के देवांगन चिकन सेंटर (मुर्गा दुकान) में अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही है कि सूचना तस्दीक हेतू थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी तोरन देवांगन पिता स्व. सदल देवांगन उम्र 42 साल साकिन वार्ड क्रमांक 20 शांतिनगर केसला थाना खरोरा जिला रायपुर के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा हुआ 82 पौवा शोले कंपनी का देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरा हुआ सीलबंद कुल मात्रा 14 लीटर 760 मि.ली. कीमती 8200/रू एवं शराब बिक्री रकम 700/रू कुल जुमला रकम 8900/-रू को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को शराब रखकर बिक्री करने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही किये।आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।








