Breaking

1 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग ,निर्माणों को तोड़कर तत्काल लगाई कारगर रोक


post


Advertisement

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत जरवाय क्षेत्र में लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अज्ञात अवैध प्लाटिंगकर्त्ताओं द्वारा निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ लगभग 12 प्लीन्थ लेवल तक किये गए अवैध निर्माणों को तोड़कर तत्काल कारगर रोक लगाने की कार्यवाही स्थल पर नगर निगम जोन 8 उपअभियंता  अबरार खान एवं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में की।

You might also like!