Breaking

अवैध शेडयुक्त गोडाउन निर्माण को नोटिस देकर तोड़ा

Chhattisgarh 19 January 2026

post


Advertisement

       रायपुर .  नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर,उप अभियंता श्री लोचन चौहान, श्री अबरार खान एवं नगर निवेश विभाग टीम के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों  की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर में टेंगना तालाब के पास लगभग 28000 वर्गफीट भुखण्ड पर बिना अनुमति अवैध रूप से किये गए शेड युक्त गोडाउन  निर्माण को नियमानुसार  नोटिस देने के बाद अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से  तोड़ने की कार्यवाही की गयी | 

नगर निगम जोन 8 के अन्य वार्डों में सड़क बाधा शुल्क और ग्रीन नेट की कार्यवाही करते हुए ई पेनाल्टी के माध्यम से 3000 रुपए जुर्माना सम्बंधित भवन स्वामियों से वसूला गया.

You might also like!