Breaking

अटैचमेंट का खेला: राज्य सरकार की दो-दो चिट्ठियाँ, DEO ने आदेश को किया दरकिनार — टाइम लिमिट भी खत्म

Chhattisgarh 14 November 2025

post

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में अटैचमेंट को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा लगातार दो बार पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने आदेशों का पालन नहीं किया। निर्धारित टाइम लिमिट भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने जिले में चल रहे अनियमित अटैचमेंट्स को तुरंत समाप्त करने और शिक्षकों-कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर भेजने के निर्देश दिए थे। पहली चिट्ठी के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सरकार ने दोबारा पत्र भेजकर आदेशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा था।

इसके बावजूद DEO द्वारा निर्देशों को नजरअंदाज किए जाने से विभागीय स्तर पर असंतोष बढ़ गया है। शिक्षकों के अनावश्यक और लंबे समय से चल रहे अटैचमेंट की वजह से कई स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं।

शिक्षा विभाग अब DEO के इस रवैये को लेकर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि यदि निर्धारित समयसीमा में आदेशों का पालन नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

You might also like!