Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
Assembly Election 2026: 4 राज्यों और पुडुचेरी में चुनावी शंखनाद, तारीखों का ऐलान; जानें आपके राज्य में कब होगी वोटिंग

Assembly Election 2026: नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इन 5 राज्यों की कुल 824 सीटों पर चुनावी प्रक्रिया अप्रैल में संपन्न होगी और 4 मई 2026 को सभी के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।

चुनाव की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
चुनाव का पूरा शेड्यूल
पश्चिम बंगाल: दो चरणों में होगा महामुकाबला
बंगाल की 294 सीटों के लिए इस बार चुनाव केवल दो चरणों में सिमट जाएगा। आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है।
पहला चरण (23 अप्रैल): गजट नोटिफिकेशन 30 मार्च को, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल।
दूसरा चरण (29 अप्रैल): गजट नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को, नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल।
असम, केरल और पुडुचेरी: 9 अप्रैल को चुनाव
असम (126 सीटें), केरल (140 सीटें) और पुडुचेरी (30 सीटें) में एक ही चरण में मतदान होगा। इन तीनों राज्यों में 16 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और 9 अप्रैल को मतदाता नई सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे।
तमिलनाडु: 23 अप्रैल को होगा मतदान
तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। यहाँ 30 मार्च को अधिसूचना जारी होगी और 23 अप्रैल को वोटिंग होगी।
चुनाव 2026 के मुख्य आंकड़े
कुल मतदान केंद्र: लगभग 2.19 लाख।
कुल मतदाता: लगभग 17.4 करोड़।







