Breaking
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
- Cow Protection: बारिश में गौवंश की सुरक्षा को लेकर महापौर सख्त, फुंडहर गौधाम ...
- Cow Shelter Inspection: रायपुर के फुण्डहर और गोकूल नगर गोधाम पहुंचे आयुक्त, व...
- Women Empowerment: महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, आत्मन...
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशास...
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
Arijit Singh's retirement : प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा! अरिजीत सिंह ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस रह गए हैरान

Arijit Singh's retirement : मुंबई। मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर संगीत जगत और अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। अरिजीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वे अब किसी भी नई फिल्म के लिए प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर काम नहीं करेंगे।

अपने भावुक संदेश में अरिजीत सिंह ने लिखा कि नववर्ष के अवसर पर वे अपने सभी श्रोताओं का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने वर्षों तक उन्हें अपार प्रेम दिया। उन्होंने कहा कि प्लेबैक सिंगिंग का सफर उनके लिए शानदार और यादगार रहा, लेकिन अब इसे यहीं समाप्त करने का समय आ गया है।
अरिजीत के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कोई इसे संगीत इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान बता रहा है तो कोई उनके योगदान को याद कर भावुक हो रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि अरिजीत आगे किस रूप में संगीत से जुड़े रहेंगे, लेकिन उनकी आवाज़ से सजी यादें श्रोताओं के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।







