Breaking
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
Arang News : सोनकर समाज के निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़, जेसीबी से ढहाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

Arang News : राजधानी रायपुर से लगे आरंग में सोनकर समाज के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरंग के वार्ड नंबर 03 में सोनकर समाज द्वारा अपने सामाजिक फंड से एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। भवन का काम कुर्सी (प्लिंथ लेवल) तक पूरा हो चुका था, लेकिन कुछ समय से काम रुका हुआ था।
इस दौरान 12 मार्च 2026 को रात लगभग 8:30 बजे आरोपियों ने एक जेसीबी की मदद से न केवल निर्माणाधीन भवन को पूरी तरह से ढहा दिया, बल्कि वहां लगे सरकारी बोर पंप को भी नुकसान पहुंचाया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। जिनमें अविनाश साहू उर्फ विक्की (निवासी: महामायापारा, आरंग), गजेंद्र लोधी (उम्र 19 वर्ष, निवासी: ठाकुर दियापारा, आरंग) और सतीश साहू (JCB ड्राइवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी: भलेरा) शामिल है।







