Breaking

Arang News : ग्राम चपरीद में उपसरपंच की अपील : पराली न जलाएं, गौठान में गौवंशों के लिए दान करें पैरा

Chhattisgarh 07 December 2025

post

रायपुर/आरंग। Arang News : आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत चपरीद में उप सरपंच ललित साहू ने किसानों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि धान कटाई के बाद खेतों में बचे पैरा (पराली) को आग ना लगाएं। पैरा गांव के गौठान में एकत्रित किया जाएगा, जिससे गौवंश व आवारा मवेशियों के चारे की व्यवस्था की जा सकेगी।

Advertisement


इसी कड़ी में गांव के युवक चंद्राहास साहू ने सराहनीय पहल करते हुए गौठान में पैरा लाने के लिए 9 हजार रुपये का दान दिया है। उनके इस योगदान के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया है।


ग्राम पंचायत ने सभी किसानों से अपील की है कि वे पैरा को घर के उपयोग एवं गौठान के लिए सुरक्षित रखें और इसे जलाने से बचें।


You might also like!