Breaking

ARANG NEWS : रायपुर के इस घाट पर मिली लाश: 40-50 साल के व्यक्ति की मौत से हड़कंप

Chhattisgarh 06 February 2026

post

ARANG NEWS : रायपुर के आरंग क्षेत्र के ग्राम कुरूद स्थित महानदी घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी के पानी में एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ मिला। यह घटना दिनांक 04.02.2026 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement


मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, जिसने लाल कत्था रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पैंट पहन रखा था। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

You might also like!