Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
Arang Crime : होली के हुड़दंग में युवक की हत्या का खुला राज, 8 आरोपी गिरफ्तार

आरंग /रायपुर। Arang Crime : होली त्यौहार में आरंग के केवशी पारा में हुए युवक नीरज लोधी के चाकू मारकर हत्या की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल था। आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार से देर रात तक जद्दोजहद की। मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक के अलावा 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आरंग के साहू पारा के निवासी हैं।

घटना के बारे में सीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया कि किसी भी मृतक और आरोपियों के बीच कोई रंजीश का पता नही चला है। होली के दौरान मृतक नीरज बाइक में तीन सवारी कही जा रहा था तभी आरोपियों ने उसे और उसके साथियों को रोककर मारपीट पर आमादा हो गए। इसी बीच मनीष उर्फ संजू निषाद ने साथियों के साथ मिलकर नीरज के शरीर पर चाकू से प्राणघातक कई वार कर दिया। अचानक हुए इस घटना को देखकर नीरज के साथी अपनी जान बचाकर वहाँ से भागकर अपने मुहल्ले के लोगो को सूचना दी। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस हत्या सहित कई आपराधिक धाराओं अपराध दर्जकर न्यायालय में पेश कर दिया है।







