Breaking
- Wildflowering Dating Trend Personal Space: हर वक्त साथ रहना ही सच्चा प्यार नह...
- Aaj Ka Rashifal 29 November 2026: तुला को राजनीतिक व शैक्षिक लाभ, वृषभ को मिल...
- CG First Panchayat Solar Plant Kunjara Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ...
- Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas: स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलि...
- बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में माओवादी डम्प से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख रु...
- Jokari Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में 29....
- CM Vishnu Deo Sai Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas Message: छत्तीसगढ़ी भाषा हमार...
- Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई व...
- Birgaon Nagar Nigam Election 2026 Public Mood: नगरीय निकाय चुनाव से पहले बिरग...
- Governor Ramen Deka AIIMS Raipur IRIA Conference: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्स...
Arang Crime : आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरंग में 5.76 बल्क लीटर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Arang Crime : रायपुर, 09 जनवरी 2026। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को ग्राम बाना, थाना आरंग अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला के सामने जांच के दौरान अवैध रूप से मदिरा का धारण एवं परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। जांच में ग्राम बाना, थाना आरंग, जिला रायपुर निवासी उजेंद्र बंजारे के अधिपत्य में पाए गए हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी की डिक्की से 32 नग पाव देशी मदिरा मसाला यूनिक, कुल 5.76 बल्क लीटर (अन्य जिला महासमुंद की मदिरा) बरामद की गई।

आबकारी विभाग द्वारा मौके से अवैध मदिरा सहित स्कूटी वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा द्वारा की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







