Breaking

अमृत भारत स्टेशन योजना: सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का होगा शुभारंभ, CM साय को मिला निमंत्रण

Chhattisgarh RRT News Desk 16 July 2026

post

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा। दोनों नेताओं के बीच स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं और अधोसंरचना उन्नयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन के उन्नयन से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-अनुकूल बनाना है।

You might also like!