Breaking

अक्षय खन्ना vs रणवीर सिंह: ‘धुरंधर’ के दो सितारे, जानिए कौन ज्यादा अमीर और कितनी है दोनों की नेटवर्थ

Entertainment RRT News Desk 06 January 2026

post

अक्षय खन्ना vs रणवीर सिंह: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। दर्शकों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म से एक्टर अक्षय खन्ना को नई ऊंचाइयों की पॉपुलैरिटी मिली है। उनकी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्टाइल ने फैंस को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ अक्षय खन्ना की तारीफों के पुल बंध रहे हैं, वहीं लीड रोल में नजर आए रणवीर सिंह भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Advertisement


फिल्म में रणवीर सिंह ने ‘हमजा’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनकी एनर्जी, स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस परफॉर्मेंस ने फिल्म को और मजबूत बना दिया है।


 रणवीर सिंह की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी ब्रैंड वैल्यू लगभग 170.7 मिलियन डॉलर है। न्यूज 18 के अनुसार, रणवीर एक फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं किसी ब्रांड डील के लिए उनकी फीस 3 से 5 करोड़ रुपये तक होती है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए भी रणवीर करीब 80 लाख रुपये तक लेते हैं।


प्रॉपर्टी की बात करें तो रणवीर के पास मुंबई में 40 करोड़ रुपये का लग्जरी 5 BHK अपार्टमेंट है। इसके अलावा उनका एक सी-फेसिंग बंगला है, जिसकी कीमत करीब 119 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक और अपार्टमेंट की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है। वहीं अलीबाग में उनका एक शानदार विला भी है, जिसकी कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है। कारों के शौकीन रणवीर के गैराज में रेंज रोवर, जगुआर, मर्सिडीज बेंज और लैम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।


 अक्षय खन्ना की सादगी भरी अमीरी

वहीं, अक्षय खन्ना की बात करें तो बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 167 करोड़ रुपये है। अक्षय सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, इसलिए वहां से उनकी कोई कमाई नहीं होती। हालांकि रियल एस्टेट में उनकी मजबूत पकड़ है। जुहू में उनका एक शानदार बंगला है और कुल मिलाकर उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जाता है।


कार कलेक्शन की बात करें तो अक्षय खन्ना के पास मर्सिडीज बेंज, BMW 5 सीरीज और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां हैं। लाइमलाइट से दूरी बनाए रखने वाले अक्षय खन्ना सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं, लेकिन उनकी संपत्ति किसी भी बड़े स्टार से कम नहीं है।


कुल मिलाकर, धुरंधर ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना दोनों की स्टार पावर को एक बार फिर साबित कर दिया है।

You might also like!