Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
'दृश्यम 3' से अक्षय खन्ना बाहर! फीस को लेकर नहीं बनी बात, क्या 'आईजी माधव' का किरदार अब कोई और निभाएगा...

मुंबई: अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के तीसरे भाग की तैयारी के बीच फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'दृश्यम 2' में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय खन्ना अब 'दृश्यम 3' का हिस्सा नहीं होंगे। दावा किया जा रहा है कि अपनी हालिया सफलता के बाद अक्षय ने अपनी फीस में काफी बढ़ोतरी कर दी थी, जिस पर मेकर्स के साथ सहमति नहीं बन पाई।

खबरों के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना की डिमांड काफी बढ़ गई है। 'दृश्यम 3' के लिए उन्होंने अपनी पुरानी फीस के मुकाबले काफी ज्यादा रकम की मांग की थी। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि अक्षय फिल्म में अपने लुक और किरदार के ग्राफ में भी कुछ बदलाव चाहते थे। मेकर्स और एक्टर के बीच इन मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई, लेकिन अंततः बात नहीं बनी और अक्षय ने प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला किया।
अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 2' में आईजी माधव (IG Madhav) का किरदार निभाया था, जो अजय देवगन के किरदार 'विजय सालगांवकर' को कड़ी टक्कर देता नजर आया था। उनके शांत लेकिन तेज-तर्रार अंदाज को दर्शकों ने काफी सराहा था। अब उनके फिल्म छोड़ने की खबर से फैंस थोड़े निराश हैं, क्योंकि माधव और विजय की दिमागी जंग ही फिल्म का मुख्य आकर्षण थी।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मेकर्स इस किरदार के लिए किसी नए चेहरे को कास्ट करेंगे या फिर फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव कर इस किरदार को ही हटा दिया जाएगा। फिलहाल, अजय देवगन और मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 'दृश्यम 3' की स्क्रिप्ट पर काम अभी जारी है और मेकर्स इसे पहले दो भागों से भी ज्यादा रोमांचक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि यदि फीस का मामला नहीं सुलझा तो मेकर्स किसी अन्य धुरंधर अभिनेता की तलाश शुरू कर सकते हैं। दृश्यम सीरीज अपनी सस्पेंस और थ्रिलर के लिए जानी जाती है, ऐसे में एक मजबूत विरोधी किरदार का होना फिल्म की सफलता के लिए अनिवार्य है।







