Breaking
- Gadchiroli Maoist Dump: कोपर्शी जंगल में जमीन के नीचे छिपा हथियार-विस्फोटक डं...
- Mission Amrit 2.0: 81 परियोजनाओं को मंजूरी, 45 के कार्य आवंटित; मुख्य सचिव ने...
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से...
- Chandni Chowk Paratha: नाश्ते में बनाएं दिल्ली का मशहूर खोया-ड्राई फ्रूट पराठ...
- Jashpur Digital India: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से साकार हुआ डिजिटल भारत का...
- Bilaspur Arpa River: 70 नालों के दूषित पानी के उपचार की बनेगी समग्र योजना, वि...
- Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल...
- Raipur Seva Setu Camp: दक्षिण विधानसभा में 6,331 हितग्राहियों को मिला योजनाओं...
- Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्...
- Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख ...
Agniveer Recruitment 2026 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

Agniveer Recruitment 2026: रायपुर, 02 अप्रैल 2026/ भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब बढ़ा कर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में सेना भर्ती हेतु स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।







