Breaking

जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Chhattisgarh 31 August 2026

post

जशपुर। जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद जिले की खेल अधोसंरचना को नया विस्तार मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

मुख्यमंत्री की पहल और उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में विभाग ने स्टेडियम निर्माण को मंजूरी दी है। आधुनिक सुविधाओं वाले इस स्टेडियम से जशपुर के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर जिला स्तर से आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

जशपुर में फुटबॉल को लेकर युवाओं और खिलाड़ियों में पहले से ही खासा उत्साह है। ऐसे में नया स्टेडियम नियमित प्रशिक्षण, फुटबॉल प्रतियोगिताओं और विभिन्न खेल आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलने के साथ जिले में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार की ओर से जशपुर में खेल सुविधाओं के विस्तार पर लगातार जोर दिया जा रहा है। 5.49 करोड़ रुपये की यह स्वीकृति जिले में मजबूत खेल अधोसंरचना तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। स्टेडियम के निर्माण से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ जशपुर की फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

You might also like!